train railway station oplus_2
समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 अगस्त तक समस्तीपुर से दिल्ली के लिए किसी भी प्रकार के पार्सल की बुकिंग नहीं की जाएगी। समस्तीपुर जंक्शन के पार्सल विभाग ने भी इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे के निर्देश के अनुसार, समस्तीपुर स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ यहां से रन थ्रू गुजरने वाली ट्रेनों में भी दिल्ली के लिए पार्सल की बुकिंग प्रतिबंधित रहेगी। इसका असर सामान्य पार्सल के साथ अन्य माध्यमों से भेजे जाने वाले सामान पर भी पड़ेगा। स्वतंत्रता दिवस तक यात्रियों और कारोबारियों को दिल्ली के लिए पार्सल भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर भी पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी पर रोक लगाई है। इनमें नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर स्टेशन शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर पार्सल के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।
पार्सल पर लगाई गई रोक सिर्फ सामान्य पार्सल तक सीमित नहीं रहेगी। लीज्ड एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच के माध्यम से पार्सल ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर लीज पर संचालित डिब्बों से भी पार्सल परिवहन की अनुमति नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों व रेलवे परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा कारणों से लागू यह प्रतिबंध 14 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के दौरान एक युवक का सामान…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…