Samastipur

ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, समस्तीपुर से 250 KM दूर से पहुंची प्रेमिका, बोली- धोखा नहीं देने दूंगी, पुलिस को करानी पड़ी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी बिहार पुलिस के सिपाही से शादी कर ली। मामला औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र का है, जहां समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की युवती पूजा कुमारी अपने प्रेमी अंकेश कुमार से मिलने एरका चेक पोस्ट पहुंच गई। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बाद में पुलिस की मौजूदगी और दोनों परिवारों की सहमति से अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिमपुर गांव निवासी अंकेश कुमार बिहार पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में औरंगाबाद जिले के एरका चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त हैं। वहीं, चकबहाउद्दीन गांव निवासी पूजा कुमारी से उनका कई वर्षों से परिचय और प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उनका संबंध प्रेम में बदल गया।

250 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची युवती

बताया जाता है कि पूजा कुमारी शनिवार को समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के एरका चेक पोस्ट पहुंच गई। वहां ड्यूटी पर तैनात अंकेश कुमार से उसकी काफी देर तक बातचीत हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों को अंबा थाना ले आई और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

थाने में दोनों पक्षों की हुई बातचीत

सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिजन अंबा थाना पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में युवक-युवती और उनके परिजनों से बातचीत की गई। इस दौरान दोनों के बालिग होने और लंबे समय से एक-दूसरे को जानने की बात सामने आई। दोनों ने भी एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों की सहमति से दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया गया।

सतबहिनी मंदिर में हुई शादी

परिजनों की सहमति के बाद अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य, स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वैवाहिक रस्में पूरी कीं। अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। दोनों की इच्छा और परिजनों की सहमति के बाद सतबहिनी मंदिर में विवाह कराया गया। विवाह के बाद दोनों परिवारों की सहमति से मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। इस घटना की चर्चा समस्तीपुर से लेकर औरंगाबाद तक होती रही।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

6 घंटे ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

7 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

19 घंटे ago