Samastipur

सरायरंजन में अखिल भारतीय कुर्मी चेतना मंच का सामाजिक मिलन व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/सरायरंजन : उच्च विद्यालय सरायरंजन के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी चेतना मंच के तत्वावधान में सामाजिक मिलन सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वारिसनगर के विधायक डॉ. मांजरिक मृणाल ने कहां कि कुर्मी समाज की भूमिका और उसकी एकजुटता कुर्मी समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहां कि देश की अखंडता और निर्माण के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा दिए गए महान योगदान व बलिदान को इस समाज को हमेशा याद रखना चाहिए। कहां कि हमें किसी भी परिस्थिति में अपनी आपसी एकता को टूटने नहीं देना है और समाज को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करना है।

उन्होंने कहां कि महिलाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि कुर्मी समाज सदैव से ही अपनी मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और राजनीतिक व सामाजिक चेतना जागृत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज का भगवान के समय से ही एक इतिहास रहा है। इसलिए कुर्मी समाज को ईमानदारी और एकजुटता के साथ आगे तक चलते रहना है। सभी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है। तभी सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पूरा होगा। इसी क्रम में पूर्व कैप्टन रविंद्र प्रसाद कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना और कुर्मी समाज के गौरव को पुनर्गठित करना है।

सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाना भी हमारे समाज की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी आगंतुकों के बीच पौधे वितरित किए गए। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राम प्रवेश राय ने की। मंच का संचालन जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जय कुमार राय उर्फ जय सिंह ने किया। मौके पर विभूतिपुर जिला पार्षद रीना राय, इंजीनियर अनिल कुमार, पूर्व सहायक निदेशक डॉ. अशोक कुमार, प्रमोद पटेल, चंदेश्वर राय, चांदनी देवी, संजू कुमारी, सत्यनारायण राय, बलराम, छोटू जी, भिखारी राय, चंदन सिंह, अजीत कुमार राय, रविन्द्र राय आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

परिसीमन के बाद पटोरी थाना के सात राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में हुए शामिल

समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : 6 घंटे के सर्च आपॅरेशन में 50 किलो गांजा और हेरोइन बरामद, घर की बहू समेत तीन महिला हिरासत में, सभी पुरुष हुए फरार

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाने की पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह…

2 घंटे ago

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट में बदलाव की मांग, 140 घरों और KSR कॉलेज को बचाने की गुहार

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के सरायरंजन में वर्तमान प्रस्तावित अलाइनमेंट में संशोधन की मांग…

2 घंटे ago

बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, शव मिलने से मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर : बेंगलुरु से दानापुर आ रही एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन की साधारण बोगी में…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर समस्तीपुर से दिल्ली जाने वाले पार्सल पर रेलवे की रोक, 11 से 14 अगस्त तक बुकिंग बंद

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग…

11 घंटे ago