Samastipur

समस्तीपुर : 6 घंटे के सर्च आपॅरेशन में 50 किलो गांजा और हेरोइन बरामद, घर की बहू समेत तीन महिला हिरासत में, सभी पुरुष हुए फरार

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाने की पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह के पुत्र दीपक साह के घर लगभग 6 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लगभग 50 किलोग्राम गांजा एवं बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 50 लाख रुपये जबकि हेरोइन की कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को देखते ही तस्कर के परिवार के सभी पुरुष सदस्य भाग निकले। पुलिस ने इस ऑपरेशन में उस घर की बहू गुड़िया देवी समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।

छापेमारी के दौरान उस घर से कुल चार बाइक, एक साइकिल, गांजा व हेरोइन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, हेरोइन पैक करने वाली लगभग 5000 छोटी डिब्बी एवं तस्करी के धंधे से जुड़े लेनदेन के कागजात बरामद किए गए। पुलिस ने संदेश व्यक्त किया है कि सभी बरामद बाइक चोरी की हो सकती है। छापेमारी अभियान में पटोरी के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी, मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीडीओ कुमुद रंजन, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा सुधांशु शेखर, एएसआई अभय नारायण सिंह के अलावा सादे लिबास में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। रविवार की सुबह 11:00 बजे शुरू छापेमारी अभियान देर शाम तक जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह मंगलवार को पटोरी में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु फोरलेन पर एक महिला समेत तीन अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करों को पटोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिनके तार असम, त्रिपुरा, मणिपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल से जुड़े थे।

उनके पास से लगभग 12.5 लाख रुपए मूल्य के हेरोइन बरामद किए गए थे। ये सभी तस्कर असम से ट्रेन से हेरोइन की खेप लेकर नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप उतर गए थे और सड़क मार्ग से वैशाली जिले के बिदुपुर एवं महनार जाने वाले थे, इसी दौरान पटोरी पुलिस ने तीनों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों तस्करों की निशानदेही पर रविवार को पटोरी के सुपौल में पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चला कर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा एवं हेरोइन बरामद की है। पटोरी पुलिस की टीम द्वारा रविवार की देर शाम के बाद भी कई स्थानों पर छापामारी करने की सूचना है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और विस्तृत जानकारी ली जा रही है। संभावना है कि कुछ दिनों में इससे भी बड़े रैकेट का पर्दाफाश होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

6 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

6 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

7 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

7 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

7 घंटे ago