Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में गुरुजी बने DPO प्रेम शंकर झा, कक्षा-7 में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया हिंदी-गणित

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय महुली में उस समय रोचक नजारा देखने को मिला, जब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) प्रेम शंकर झा अचानक औचक निरीक्षण के लिए विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का भी जायजा लिया।

डीपीओ ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से हाल में पढ़ाए गए पाठों से संबंधित सवाल पूछे और उनके ज्ञान के स्तर को परखा। कक्षा सात में पहुंचने के बाद उन्होंने स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को हिंदी और गणित पढ़ाया। ब्लैकबोर्ड पर विषय से संबंधित प्रश्नों और सूत्रों को समझाते हुए उन्होंने बच्चों से भी सवाल पूछे।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की कार्यशैली, दैनिक पाठ योजना और कक्षा में कराए जा रहे अध्यापन कार्य की भी जानकारी ली। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों का अनुशासन, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल को देखकर डीपीओ ने संतोष जताया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार रजनीश के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

डीपीओ ने शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए नियमित निगरानी और साप्ताहिक मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन कर कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, समस्तीपुर में 5 सितंबर से करना होगा यह काम; नहीं तो ऑफलाइन आवेदन पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश लेने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी रजिस्ट्रारों से विभाग ने किया शोकॉज, तीन दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश

समस्तीपुर : जिला अवर निबंधक, समस्तीपुर तथा अवर निबंधक रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी से शोकॉज…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 50 छात्रों को 6 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा स्टाईपंड, कृषि विश्वविद्यालय और आईपीएल फाउंडेशन के बीच MOU

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सरायरंजन में कैंसर पीड़ित मरीज को रेफर करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज…

6 घंटे ago

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट मामले में मुसरीघरारी चौराहा जाम करने पर 6 नामजद समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…

17 घंटे ago