Bihar

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 2 लाख से ज्यादा एजुकेशन लोन भी मिलेगा, बिहार सरकार ने तरीका बदला

बिहार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद के लिए चलाई जा रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 2 लाख रुपये से ज्यादा का एजुकेशन लोन भी मिलेगा। बिहार सरकार का कहना है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की लिमिट नहीं घटाई गई, बल्कि तरीका बदला गया है। पहले इस योजना में वित्त निगम ही 4 लाख रुपये तक का लोन देता था। अब निगम की ओर से 2 लाख तक का लोन ही दिया जाएगा। अगर किसी स्टूडेंट को 2 लाख से ऊपर का लोन चाहिए तो उसे कमर्शियल बैंक से दिलाया जाएगा। 2 से 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अब 2 लाख रुपये तक का एजुकेशन ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से मिलेगा। वहीं, 2 लाख से 4 लाख तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम ही 4 लाख तक की राशि देता था। उन्होंने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल और बैंकों से जोड़ा गया है। ताकि अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके।

विद्यालक्ष्मी योजना से 10 लाख तक का एजुकेशन लोन

सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार की पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन भी मिलता है। बिहार के बच्चों को भी इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के अब पहले की तुलना में अधिक विकल्प उपलब्ध हैं।

स्टूडेंट क्रेडिट योजना पर इस साल 64 करोड़ अधिक खर्च होंगे

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 886 करोड़ के खर्च की स्वीकृति दी गई थी। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 950 करोड़ के खर्च की मंजूरी दी गई है। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस वर्ष योजना पर 64 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वित्तीय सहायता का प्रावधान घटा नहीं, बल्कि बढ़ा है।

2 लाख से ऊपर के लोन पर लगेगा ब्याज

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वित्त निगम की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले 2 लाख रुपये तक का लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त होगा। हालांकि, 2 लाख से ऊपर का लोन बैंकों से मिलेगा, जिस पर ब्याज लगेगा। स्टूडेंट्स विद्यालक्ष्मी पोर्टल से आवेदन करके सूचीबद्ध बैंकों का चयन कर सकेंगे। कर्ज का समय पर भुगतान करने पर सरकार की ओर से ब्याज में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ कौन उठा सकते हैं

बिहार के स्थानीय निवासी जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (या पॉलिटेक्निक के लिए 10वीं) पास हैं और उम्र 25 साल से कम है। ऐसे छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला लेना जरूरी है, तभी उन्हें एजुकेशन लोन मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस स्कूल में गुरुजी बने DPO प्रेम शंकर झा, कक्षा-7 में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया हिंदी-गणित

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय महुली में उस समय रोचक नजारा देखने…

3 घंटे ago

शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, समस्तीपुर में 5 सितंबर से करना होगा यह काम; नहीं तो ऑफलाइन आवेदन पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश लेने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी रजिस्ट्रारों से विभाग ने किया शोकॉज, तीन दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश

समस्तीपुर : जिला अवर निबंधक, समस्तीपुर तथा अवर निबंधक रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी से शोकॉज…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 50 छात्रों को 6 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा स्टाईपंड, कृषि विश्वविद्यालय और आईपीएल फाउंडेशन के बीच MOU

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सरायरंजन में कैंसर पीड़ित मरीज को रेफर करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज…

8 घंटे ago