Samastipur

रूसेराघाट से पटना की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई रात्रिकालीन ट्रेन

समस्तीपुर : समस्तीपुर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन संख्या 03215/03216 के परिचालन को मंजूरी मिल गई है। इससे रूसेराघाट समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पटना के लिए सीधी रात्रिकालीन रेल सेवा की सुविधा मिलेगी। बताया गया है कि समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत क्षेत्र की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया था।

इसके बाद उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल जरूरतों और यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया था। सांसद के प्रयास के बाद नई ट्रेन के परिचालन का रास्ता साफ हुआ है। नई रात्रिकालीन ट्रेन से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। पटना आने-जाने वाले यात्रियों को रात में यात्रा का विकल्प मिलने से समय की बचत होगी और आवागमन भी सुगम होगा।

खासकर रोसड़ा और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह सेवा पटना से बेहतर रेल संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद के प्रयासों की कड़ी में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। इससे पहले सितंबर 2025 में सांसद के प्रयास से 11015/11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का रोसड़ा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

10 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

11 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

11 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

11 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

16 घंटे ago