Samastipur

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने चिराग पासवान के हालिया बयान पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने जेडीयू के भीतर अनंत सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर भी जवाब दिया। समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने चिराग पासवान के हालिया बयान पर जबाब देते हुए कहा है कि हमको तो ऐसा नही लगता है कि बिहार में ऐसी कानून व्यवस्था हो गई है कि गठबंधन में शामिल किसी नेता को शर्मसार होने की जरूरत मसहूस होती है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान खुद केंद्र सरकार में मंत्री है, बिहार सरकार में भी उनके दो मंत्री शामिल है।

जब उन्हें जेडीयू विधायक अनन्त सिंह द्वारा पटना में जनसुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन रैली में हिस्सा लेने पर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम ने साफतौर पर कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और पार्टी सभी चीजों को देख रही है। डिप्टी सीएम ने माना कि हाल के दिनों में बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है लेकिन सम्राट चौधरी की सरकार इस पर कड़ा एक्शन भी ले रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार की ही सोच थी कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका दीदी समूह का गठन किया और आज नतीजा सामने है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है। उन्होंने जीविका दीदी महिलाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही नीतीश कुमार ने बीस साल तक सत्ता संभाली और उनके पदचिन्हों पर ही चलकर सम्राट चौधरी की सरकार चल रही है। इस अवसर पर जेडीयू के कई विधायक समेत जिले भर से काफी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थी।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

34 मिनट ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 घंटा ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

1 घंटा ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

2 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

6 घंटे ago

हसनपुर में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून में लदी 242 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर हुआ फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना…

7 घंटे ago