Samastipur

रोसड़ा में 13.81 KM डबल बाईपास सड़क का हुआ शिलान्यास, जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में रखी गयी आधारशिला

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को लंबे समय से जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में रविवार को बड़ी पहल हुई। सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कलवाड़ा चौक के समीप 13.81 किलोमीटर लंबे डबल बाईपास की आधारशिला रखी। शिलान्यास के बाद माध्यमिक विद्यालय कलवाड़ा परिसर में जनसभा आयोजित की गई। करीब 85 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को अगले 18 से 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बाईपास निर्माण के बाद शहर से होकर गुजरने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों का दबाव कम होने और मुख्य बाजार व चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सभा को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सूबे में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा रही है। सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने समस्तीपुर जिले के चहुंमुखी विकास की बात कही।

समारोह को स्थानीय सांसद शाम्भवी, स्थानीय विधायक बीरेन्द्र कुमार, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक बीरेन्द्र कुमार व मंच संचालन भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, वारिसनगर के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, शव मिलने से मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर : बेंगलुरु से दानापुर आ रही एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन की साधारण बोगी में…

1 घंटा ago

स्वतंत्रता दिवस पर समस्तीपुर से दिल्ली जाने वाले पार्सल पर रेलवे की रोक, 11 से 14 अगस्त तक बुकिंग बंद

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग…

2 घंटे ago

ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, समस्तीपुर से 250 KM दूर से पहुंची प्रेमिका, बोली- धोखा नहीं देने दूंगी, पुलिस को करानी पड़ी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची एक युवती ने अपने…

2 घंटे ago

BPSC अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में रविवार को बीपीएससी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 18 केन्द्रों पर स्नातक की परीक्षा आज से, दो पालियों में होगी आयोजित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगीभूत व अन्य कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर…

2 घंटे ago