Samastipur

ठेकेदारी-जमीन के काम और प्रशासनिक पैरवी के नाम पर 14 लाख की ठगी, सरपंच पति सहित दो पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा में ठेकेदारी, जमीन से जुड़े काम और प्रशासनिक स्तर पर पैरवी कराने का झांसा देकर करीब 14 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में महमदा वार्ड संख्या-3 निवासी सुनील कुमार के आवेदन पर पुलिस ने कल्याणपुर गौरा निवासी अजित कुमार और हरपुर महमदा पंचायत के सरपंच पति रंजीत कुमार झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए आवेदन में सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि अजित कुमार ने अंचलाधिकारी से पैरवी कर उनकी केबाला जमीन का दाखिल-खारिज कराने का भरोसा दिया था। इसी काम के नाम पर उससे अलग-अलग समय में रकम ली गई।

आवेदन के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को अजित कुमार ने अपनी पत्नी के फोन-पे खाते में आठ हजार रुपये लिए। इसके कुछ दिन बाद 26 फरवरी को वह सुनील कुमार के महमदा स्थित आवास पर पहुंचा, जहां 75 हजार रुपये नकद लिए गए। उस दौरान सरपंच पति रंजीत कुमार झा के भी मौजूद रहने का आरोप लगाया गया है। सुनील कुमार का आरोप है कि इसके बाद भी विभिन्न कार्य कराने और प्रशासनिक स्तर पर मदद दिलाने के नाम पर उनसे लगातार रुपये लिये गये। पीड़ित के मुताबिक, पूरी रकम करीब 14 लाख रुपये तक पहुंच गई। आरोप यह भी है कि इस दौरान उनसे हस्ताक्षरयुक्त चेक देने के लिए दबाव बनाया गया।

आवेदक ने पुलिस को यह भी बताया है कि बाद में अजित कुमार के संबंध में जानकारी जुटाने पर उसे ठेकेदारी, नौकरी, जमीन की खरीद-बिक्री और प्रशासनिक मदद दिलाने के नाम पर अन्य लोगों से भी रुपये लेने की जानकारी मिली। इधर, पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और कथित तौर पर जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

KSR कॉलेज सरायरंजन बचाने व कोचिंग एक्ट लागू कराने को NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, डिप्टी-सीएम विजय चौधरी का फूंका पुतला 

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में ICAI के वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह के तहत सेमिनार आयोजित, साइबर फ्रॉड से बचाव और स्मार्ट निवेश की दी गयी जानकारी

समस्तीपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में गंगा के ढाब से 22 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, पशु चारा लाने के दौरान हुआ था हादसा

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के…

32 मिनट ago

दलसिंहसराय में ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म ! आरोपी की तलाश में छापेमारी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15…

47 मिनट ago

छात्रा से यौन शोषण के आरोप में योग शिक्षक पर विभागीय जांच शुरू, समस्तीपुर DEO ने DPO को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : बीएड छात्रा को झांसे में लेकर यौन शोषण करने और उसके चार माह…

1 घंटा ago

बाइक की ठोकर से महिला की मौके पर मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल, आगजनी कर जाम सड़क, पुलिस से भिड़े ग्रामीण

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : घटहो थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बनवारा चौक के…

2 घंटे ago