समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, किशोरी रात करीब नौ बजे घर के पास गली में खड़ी थी। इसी दौरान नानी के गांव का एक युवक उसे जबरन खींचकर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद किशोरी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दलसिंहसराय थाना पुलिस से की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…
समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…
समस्तीपुर [पदमाकर सिंह लाला] : समस्तीपुर जिले के एक युवा इंजीनियर की तकनीकी प्रतिभा अब…
समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…