Samastipur

बड़ी वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार व गांजा बरामद

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनियर में अपराध की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक किलो गांजा, दो मोबाइल और एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनियर निवासी गोलू कुमार, महमद्दीपुर निवासी अमन कुमार उर्फ रॉटविलर और घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजतिलक शामिल हैं। कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी बीके मेधावी ने दी।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलू कुमार अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गयी। पुलिस टीम ने गोलू कुमार को उसके घर से भागने के दौरान पकड़ लिया।

पूछताछ और उसकी निशानदेही पर महमद्दीपुर निवासी अमन कुमार उर्फ रॉटविलर तथा जगदीशपुर निवासी राजतिलक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अमन कुमार के पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं राजतिलक के पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक चाकू भी जब्त किया है। तलाशी की कार्रवाई मजिस्ट्रेट सह बीडीओ नवकंज कुमार की मौजूदगी में की गयी।

पश्चिम बंगाल के सोना लूटकांड में भी वांटेड है राजतिलक :

पुलिस के अनुसार तीनों गिरफ्तार आरोपितों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। अमन कुमार और राजतिलक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजतिलक पश्चिम बंगाल में हुए पांच किलो सोना लूटकांड में मोस्ट वांटेड बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

छापेमारी टीम में डीआईयू के कुणाल चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सचिन कुमार, सूरज कुमार, अनु सिंह, प्रिंस प्रशांत भारद्वाज, धनंजय कुमार, राम कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार और प्रीतम सिंह शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर उनके आपराधिक नेटवर्क और कथित बड़ी वारदात की योजना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

10 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

11 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

19 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago