Samastipur

पोक्सो मामले में फरार आरोपी के घर समस्तीपुर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पोक्सो मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद यह कार्रवाई की गयी। अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 200/25 में महेंद्र पासवान के खिलाफ करीब एक वर्ष पहले पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय से निर्गत तामिला के बावजूद आरोपी ने न तो न्यायालय में सरेंडर किया और न ही पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ। पुलिस की ओर से आरोपी के परिसर पर कई बार सूचना भी दी गयी, लेकिन इसके बाद भी वह फरार रहा।

न्यायालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह बीपीआरओ अभिषेक कुमार की मौजूदगी और देखरेख में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की गयी। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपी के घर की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की गयी। अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज का हाइट बैरियर ट्रक ने तोड़ा, पुलिस ने वाहन किया जब्त, लगाया गया जुर्माना

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर सदर एसडीओ कार्यालय के सामने सोमवार और मंगलवार की…

6 मिनट ago

बड़ी वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार व गांजा बरामद

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनियर में अपराध की बड़ी वारदात…

34 मिनट ago

रात वाला नशा उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दी; तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी का तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने पर…

7 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 24-25 अगस्त को होगा नामांकन

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की…

10 घंटे ago

मैट्रिक-इंटर परीक्षा के छात्र-छात्राओं को एक और मौका, रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो इस डेट तक करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले…

11 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार गाड़ी रवाना, समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर से DM ने दिखायी हरी झंडी

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक…

12 घंटे ago