Samastipur

समस्तीपुर में गंगा के ढाब से 22 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, पशु चारा लाने के दौरान हुआ था हादसा

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के ढाब में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद किशोर का शव खोज निकाला। शव मिलने की सूचना पर मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पशु चारा लेकर लौट रहा था किशोर

जानकारी के अनुसार, राजपुर जौनापुर निवासी सच्चिदानंद सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु शुक्रवार की शाम पशु चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गंगा नदी के ढाब में तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई। इसके बाद शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के ढाब में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे तक चले अभियान के बाद टीम ने किशोर का शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। प्रियांशु का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और उन्हें ढांढ़स बंधाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

21 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

1 दिन ago