समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के ढाब में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद किशोर का शव खोज निकाला। शव मिलने की सूचना पर मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, राजपुर जौनापुर निवासी सच्चिदानंद सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु शुक्रवार की शाम पशु चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गंगा नदी के ढाब में तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई। इसके बाद शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के ढाब में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे तक चले अभियान के बाद टीम ने किशोर का शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। प्रियांशु का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और उन्हें ढांढ़स बंधाया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी वार्ड-2 में शुक्रवार को आलू…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर मोहल्ले में एक बंद मकान को निशाना बनाकर…
समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…
समस्तीपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा में ठेकेदारी, जमीन से…