Samastipur

समस्तीपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू, उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर के सभागार में शुरू हुई। 8 और 9 अगस्त को आयोजित इस बैठक में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधियों के अलावा विहिप के कई प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन तथा भगवान श्रीराम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर स्वागत किया गया।

बैठक में बिहार की वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा हिंदू समाज के समक्ष उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों पर व्यापक चर्चा के साथ आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देश निर्माण और हिंदू समाज के उत्थान में संगठन की भूमिका की चर्चा की।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदू समाज को जागरूक और संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख त्रिलोकी नाथ भाग्य, क्षेत्र प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुमार, क्षेत्र मातृशक्ति प्रमुख डॉ. शोभा रानी, बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जनमंजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार और प्रदेश मंत्री राणा रणविजय सिंह ने भी संबोधित किया।

संचालन बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रकाश पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री इंद्रशेखर, विकास भारती, प्रांत उपाध्यक्ष शशीनाथ दास, रजकिशोर कुमार, प्रांत कोषाध्यक्ष सुमित सिंह, प्रांत संयोजक शिवानी, प्रांत विधि प्रमुख डॉ. अशोक श्रीवास्तव, विहिप समस्तीपुर जिला संरक्षण रविंद्र मोहन राजन, बद्री नारायण खेमका, जिला प्रमुख विजय शर्मा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख आलोक सिंह राठौड़, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव कुंज बिहारी वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…

2 घंटे ago

शराब लदी कार मामले में FIR दर्ज, 399.48 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शुक्रवार की शाम बरामद शराब लदी…

3 घंटे ago

बिहार: भाजपा विधायक की हत्या की कथित साजिश से हड़कंप, जेल अधीक्षक समेत चार पर FIR

भोजपुर जिले के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश रंजन ओझा की सुरक्षा…

5 घंटे ago

पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

बिहार के शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया. जीप…

7 घंटे ago

विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने कानूनगो पर लगाया अभद्र व्यवहार व आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर स्थित विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने विशेष सर्वेक्षण कानूनगो…

10 घंटे ago

पत्नी से मिलने समस्तीपुर आ रहे ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी की सड़क हादसे में मौ’त

समस्तीपुर: पत्नी से मिलने समस्तीपुर आ रहे मोतिहारी ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत कर्मी चंदन…

11 घंटे ago