समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रामी चौर में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक बरामद किया है। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 2340 लीटर शराब मिली। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया, जहां शराब को अनलोड कर उसकी गिनती की गई। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिलने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर रामी चौर में छापेमारी की थी।
मौके पर ट्रक खड़ा मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें शराब के कार्टन लदे पाए गए। इस मामले में पुलिस ने धीरज यादव, आयुष कुमार समेत 12 कारोबारी को नामजद किया है। सभी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबार में शामिल धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है। नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम ब्रजेश…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद…
समस्तीपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में यातायात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 में गुरुवार की रात चोरों ने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी…
बिहार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद के लिए चलाई जा रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड…