Samastipur

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने महिला के शव को कोच से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतका की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के फरका गांव निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेखा देवी दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-15 कोच में सवार हुई थीं। वह अकेले यात्रा कर रही थीं।

ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि दरभंगा जंक्शन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद ही रेखा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी जानकारी दी। हालांकि, समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

आरपीएफ-जीआरपी ने संभाला मामला

गरीब रथ एक्सप्रेस के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कोच से नीचे उतारा और आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू की। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago