समस्तीपुर : राज्यस्तरीय डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एकता मंच की समस्तीपुर जिला इकाई के गठन को लेकर 15 अगस्त को बैठक हुई। इसमें बिहार सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत बेल्ट्रॉन निगम के माध्यम से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया। बैठक में संवर्ग हितों को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के लिए सुमन सौरभ, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव संजय कुमार, सचिव रंजन कुमार व रीना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष संजय कुमार पौद्यार के नाम का प्रस्ताव प्रदेश स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं सदस्यों के रूप में सरोज कुमार, सुनीता कुमारी, रौशन कुमार समेत अन्य के नाम प्रस्तावित किए गए।
बैठक में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के समायोजन के लिए बिना किसी शर्त के विशिष्ट नियमावली बनाने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं बिहार सरकार के महाधिवक्ता के सुझाव व निर्देश के आलोक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत कर्मियों के हित में समायोजन की पहल की जानी चाहिए। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने का निर्णय लिया गया।
सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो पटना में दो दिवसीय महाआंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा बेल्ट्रॉन निगम की वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण करीब पांच हजार अभ्यर्थियों में से प्रतीक्षा पैनल में शामिल लगभग 2400 अभ्यर्थियों के नियोजन अथवा प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई।
समस्तीपुर/उजियारपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर गांवपुर योगी चौक पर शांति समिति…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली गांव में आर्थिक तंगी से…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों…
समस्तीपुर : बिहार में मानसून एक्टिव है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों…
बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड की उजान पंचायत के परड़ी गांव में शुक्रवार…