बुधवार, सितम्बर 2, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश, कहा- “जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी” 

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाने और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया।

बैठक में ग्रामीण विकास, सड़क एवं आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, नगर विकास एवं कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। संबंधित पदाधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति और लंबित कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी योजना में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित पदाधिकारी व कर्मी की जवाबदेही तय की जाए। पूर्ण हो चुकी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण और स्थलीय निरीक्षण कराने पर भी उन्होंने जोर दिया।

IMG 20260827 WA0031

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जनप्रतिनिधियों ने उठाए क्षेत्रीय मुद्दे :

बैठक में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए। इनमें सड़क निर्माण व मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, बिजली आपूर्ति, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं, सिंचाई और ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े मामले शामिल थे। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मामलों पर नियमसंगत तरीके से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बैठक में मिले निर्देशों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया।

FB ADD scaled

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर भी चर्चा हुई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में सांसद शांभवी चौधरी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी, विधायक वीरेंद्र कुमार, राजकुमार राय, मांजरिक मृणाल, अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, मेयर अनीता राम, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, समिति के उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार व उपेंद्र कुमार कुशवाहा सहित डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद थे।

यहां देखें वीडियों :

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150

2 thoughts on “जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश, कहा- “जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी” 

Comments are closed.