Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 50 छात्रों को 6 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा स्टाईपंड, कृषि विश्वविद्यालय और आईपीएल फाउंडेशन के बीच MOU

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की सीएसआर शाखा आईपीएल फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच गुरूवार को टिकाऊ कृषि, क्षमता विकास, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में कार्य करने एवं छात्रों के लिए अमृत इंटर्नशिप शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय की मौजूदगी में आयोजित समझौता पत्र हस्ताक्षर पर विश्व विद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. पीके प्रणव व आईपीएल की ओर से वरिष्ठ सलाहकार व सेवानिवृत आईएएस डॉ. राजीव रंजन ने हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समझौते के तहत, आईपीएल विवि को टिकाऊ कृषि-इनपुट, जलवायु परिवर्तन, क्षमता विकास, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और पोटाश के कुशल उपयोग पर सहयोग देगा। इसके अलावा इस समझौते के तहत संयुक्त अनुसंधान, स्थान-विशिष्ट तकनीकों का विकास, किसानों का प्रशिक्षण और छात्रों का क्षमता निर्माण करेगा।

एमओयू की मुख्य विशेषता अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम है। इसके तहत, रावे (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) कार्यक्रम के दौरान आरपीसीएयू के 50 छात्रों को अमृत इंटर्न के रूप में लिया जाएगा। प्रत्येक इंटर्न को 6,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा और आईपीएल के विशेषज्ञो की टीम छात्रो की मोनटरिंग, निगरानी और मूल्यांकन करेगी। मौके पर कुलपति डॉ.पीएस. पाण्डेय ने कहा कि यह साझेदारी विवि के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह एमओयू विवि के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

8 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

10 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

11 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

11 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

11 घंटे ago