समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BEO के अतिरिक्त प्रभार पर DM को समीक्षा का निर्देश, DEO के साथ समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे जिलाधिकारी

समस्तीपुर : जिले में बीईओ के रिक्त पदों पर नियमित / वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) बीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देश के संर्दभ में शिक्षा विभाग ने डीएम को ताजा निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि जिले में विभागीय स्तर पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह दृष्टिगत हो रहा है कि प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के ऐसे पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) बीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार देने के कारण कार्यों के निष्पादन में गति आयी है। पर, कई प्रखंडों में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विभाग का मानना है कि इन प्रखंडों में किसी अन्य प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी को प्रभार देना बेहतर होगा।

विभाग की नजर में डीईओ कार्यालय में पदस्थापित डीपीओ को भी बीईओ का अतिरिक्त प्रभार देने से जिला स्तरीय कार्यालय के कार्यों के निष्पादन में कठिनाई महसूस की जा रही है। इसको देखते हुए डीएम को जिलेभर में बीईओ के रिक्त पद पर प्रखंडों में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार (वित्तीय अधिकार सहित) की समीक्षा डीईओ के साथ करते हुए आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डीईओ कार्यालय में पदस्थापित पीओ को भी बीईओ का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए कहा गया है। साथ ही, डीईओ कार्यालय में कार्यों की अधिकता को देखते हुए डीपीओ को बीईओ के कार्यों से मुक्त रखने को कहा गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150