Samastipur

अंतिम सोमवारी से पहले थानेश्वर स्थान मंदिर के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवरियों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने और मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मंदिर के आसपास सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए दुकानों एवं अन्य अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंदिर के आसपास अवैध दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

अंतिम सोमवारी के दिन थानेश्वर स्थान मंदिर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। मंदिर के उत्तर गेट पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा नगर थाना के सामने भी बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, ताकि किसी भी वाहन को मंदिर की ओर प्रवेश करने से रोका जा सके।

प्रशासन के अनुसार, अंतिम सोमवारी के दौरान रविवार की दोपहर से ही मंदिर के आसपास मुख्य रूप से सिर्फ पैदल आवाजाही रहेगी। वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से कांवरियों और श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा भीड़ के बीच जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना भी कम होगी।

भीड़ नियंत्रण पर प्रशासन की नजर :

अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में करीब तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन का फोकस अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर है। पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग के जरिए मंदिर क्षेत्र को व्यवस्थित रखने की तैयारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

KSR काॅलेज बचाने व कोचिंग एक्ट लागू करने की मांग पर NSUI का भूख हड़ताल शुरू, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…

2 घंटे ago

अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर बिजली विभाग भी अलर्ट, निर्बाध आपूर्ति की तैयारी तेज

समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी को थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली कांवरियों और श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

साढ़े तीन वर्षों से फरार शराब मामले के आरोपी को पुलिस ने पटेल गोलंबर के पास से किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के एक मामले में करीब साढ़े…

2 घंटे ago

पीएम आवास योजना के लाभुकों को सौंपी गई नए घर की चाबी, कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

समस्तीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत…

3 घंटे ago