Samastipur

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में बीती रात एक युवक की सोये अवस्था में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अकौना निवासी मोती सहनी के पुत्र रघुवीर सहनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रघुवीर सहनी रविवार की रात में घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हलई थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या में शामिल आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

5 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

5 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

6 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

6 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

1 दिन ago