Samastipur

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में फूल की दुकान लगाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह जख्मी; महिला समेत चार गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह फूल की दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आर्य समाज रोड निवासी रामदेव साह, माधवी देवी, निभा कुमारी, अनुरोध कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

डॉक्टर के अनुसार एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसका सीटी स्कैन कराया गया है। जबकि अन्य जख्मी का उपचार जारी है।पीड़ित रामदेव साह का आरोप है कि वह लंबे समय से मंदिर परिसर में फूल की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार सुबह रघुनाथ साह उसी स्थान पर दुकान लगाने पहुंचे। इसका विरोध करने पर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि रघुनाथ साह ने अपनी पत्नी दुखनी देवी, बेटे सूरज कुमार, कन्हैया कुमार, बेटी पूजा रानी, चन्द्रा रानी समेत अन्य के साथ मिलकर रामदेव साह और उनके परिवार पर लाठी-डंडे, पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। हमले में रामदेव साह के परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना के बाद सभी घायल नगर थाना पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और वे थाने परिसर में थानाध्यक्ष के सामने ही गिर खुन से लथपथ बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर से एक महिला, दो युवतियों और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया। नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि रामदेव साह के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में चार नामजद अभियुक्तों रघुनाथ साह, उसकी पत्नी दुखनी देवी, बेटी पूजा रानी व चन्द्रा रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago