Samastipur

राजकीय समारोह में मनी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 127वीं जयंती, समस्तीपुर नगर भवन की बदहाली पर उठे सवाल

समस्तीपुर : महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 127वीं जयंती गुरुवार को शहर के सत्यनारायण सिन्हा नगर भवन परिसर में राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत, मेयर अनीता राम, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा और तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य सरकार द्वारा स्व. सत्यनारायण सिन्हा की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया गया है, लेकिन इस बार समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। इसे लेकर उनके परिजनों और विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन और नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा समेत एनडीए घटक दल के नेताओं ने कहा कि जिले में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव आंबेडकर और स्व. सत्यनारायण सिन्हा की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाती है, लेकिन स्व. सिन्हा के योगदान के अनुरूप उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है।

नेताओं ने कहा कि समस्तीपुर जिले के विकास में स्व. सत्यनारायण सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन उनके नाम पर बने नगर भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है और नगर निगम प्रशासन ने पूरे परिसर को डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया है। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

परिषद के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि नगर भवन और परिसर के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस मामले पर प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि नगर निगम की मेयर से इस संबंध में बातचीत हुई है और उन्होंने समयबद्ध तरीके से समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि स्व. सत्यनारायण सिन्हा की स्मृतियों और विरासत के संरक्षण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago