Samastipur

समस्तीपुर में जिला नागरिक परिषद की पहली बैठक आयोजित, विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर मंथन

समस्तीपुर : बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला नागरिक परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में परिषद के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया तथा परिषद के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला नागरिक परिषद का गठन शासन, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं और विकास संबंधी सुझावों से प्रशासन को अवगत कराने तथा विकास कार्यों की निगरानी और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप सदस्यों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

जिला नागरिक परिषद की भूमिका और दायित्वों पर एडीएम आपदा ने दी विस्तृत जानकारी :

बैठक के दौरान एडीएम (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला नागरिक परिषद के गठन का उद्देश्य, कार्यप्रणाली, सदस्यों की भूमिका एवं दायित्व तथा जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित योगदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिषद शासन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे विकास योजनाओं और लोक सेवाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

बैठक में परिषद के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव भी रखे, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला नागरिक परिषद को जनसरोकारों के समाधान का प्रभावी मंच बनाया जाएगा। बैठक में मेयर अनीता राम, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, सभी एसडीओ, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला नागरिक परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा समन्वित एवं सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago