Samastipur

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नगद लेकर शनिवार देर रात चली गई। इस संबंध में पति ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बखरी बुजुर्ग गांव निवासी परमेश्वर राय के पुत्र रणधीर कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 13 मई 2026 को सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मनीषा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी के बाद पत्नी की विदाई कराकर वह उसे अपने घर ले आया था। आवेदन में रणधीर ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के मोबाइल पर होने वाली बातचीत को लेकर उसे किसी अनहोनी की आशंका रहती थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती भी है।शनिवार देर रात वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नगद लेकर घर से चली गई।

परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पति ने आवेदन में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाया गया है। उसने पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। मुसरीघरारी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

33 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago