समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन निवासी सूरज सोनी की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में शनिवार को शहर के गुदरी बाजार में अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। मृतक के परिजनों ने मामले में आरोपी बताए जा रहे चंदन कुमार को बाजार में देख लिया और उसे घेरकर बंधक बना लिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस और डायल-112 को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों से पूछताछ कर स्थिति को नियंत्रित किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सूरज सोनी की संदिग्ध मौत मुजफ्फरपुर में हुई थी और वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसलिए इस प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई का अधिकार संबंधित थाना को ही है। इसके बाद पुलिस ने चंदन कुमार को भीड़ और परिजनों के कब्जे से सुरक्षित बाहर निकालकर मामला शांत कराया।
बता दें कि कुछ दिन पहले सूरज सोनी की मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि वह अपने दोस्त चंदन कुमार की पत्नी डॉली कुमारी के साथ कथित रूप से विवाह कर किराये के मकान में रह रहा था। मौत के बाद से ही परिजन लगातार मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं नगर पुलिस का कहना है कि चूंकि घटना मुजफ्फरपुर जिले में हुई है, इसलिए आगे की सभी कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…