Samastipur

सामान चोरी होने पर महिला ने रुकवाई स्पेशल ट्रेन, एक घंटे तक रूकी रही ट्रेन; लगातार चोरी व छिनतई की घटनाओं के बावजूद कारवाई नहीं कर रही GRP

समस्तीपुर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर सोमवार को एक महिला यात्री का सामान चोरी होने के बाद करीब एक घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। घटना 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में हुई। महिला द्वारा सामान बरामद करने की मांग को लेकर ट्रेन रोक दिए जाने से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।जानकारी के अनुसार, दरभंगा निवासी रीति झा स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका सामान चोरी हो गया।

सामान गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्रेन रुकवाकर चोरी हुए सामान की तलाश कराने की मांग की। इस दौरान ट्रेन गंडक कॉलोनी समपार फाटक के समीप काफी देर तक खड़ी रही।घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जंक्शन से आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिला की शिकायत दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और यात्रियों को विलंब का सामना करना पड़ा। इस संबंध रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरी किये गए सामान और आरोपियों की तलाश में देर शाम किशनपुर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ी बात है की किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास लगातार चोरी व छिनतई की घटना हो रही है, बावजूद रेलवे की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। हर रोज किसनपुर रेलवे स्टेशन के पास मोबाईल छिनतई जैसी भी घटना हो रही है। इसको लेकर जीआरपी थाने में कभी चोरी या गुम तो कभी छिनतई का मामला दर्ज कर फाइल छोड़ दिया जा रहा है।

एक हफ्ते पहले की घटना का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 घंटा ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

10 घंटे ago