Samastipur

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा. इसके चलते इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है.

सीमांचल एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से खुलेगी

रेलवे के अनुसार 30 जुलाई को आनंद विहार से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी. इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा.

स्वतंत्रता सेनानी और महानंदा एक्सप्रेस भी रहेंगी प्रभावित

ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. वहीं 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 30 जुलाई को 120 मिनट नियंत्रित रहेगी.

जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस भी लेट

रेलवे ने बताया कि 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस भी 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. एनआई कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago