Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में आज 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : मद्य निषेध सिपाही भर्ती की 12 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये आठ परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। इस बाबत समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों से इसका परिचालन किया जायेगा। ताकि अभ्यर्थियों की भीड़ से अन्य यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुये समस्तीपुर से सिवान, बेतिया से सिवान, दरभंगा से बरौनी जंक्शन, मधुबनी से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर से सिवान, सुपौल से मधुबनी, सीतामढ़ी से बेतिया व मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिये आठ ट्रेनों का परिचालन होगा। रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पूर्व स्टेशन पहुंचे और वैद्य टिकट के साथ रेल कर्मियों के निर्देशों का पालन कर सुरक्षित व सुविधायुक्त यात्रा कर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

48 सेकंड ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

27 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago