Samastipur

परीक्षार्थी ध्यान दें! 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, परीक्षा को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है.

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की साफ प्रति तथा आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र को लाना अनिवार्य होगा.

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम

प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी. केवल अधिकृत और प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा परिसर में प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा के अंतिम 30 मिनट के दौरान शौचालय जाने पर भी रोक रहेगी. विशेष परिस्थिति में अनुमति मिलने पर अभ्यर्थी की गहन तलाशी और निगरानी की जाएगी. डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • विधि महाविद्यालय
  • डॉ. एलकेवीडी कॉलेज, ताजपुर
  • आरएसबी इंटर विद्यालय
  • तिरहुत एकेडमी
  • बालिका उच्च विद्यालय, घोषलेन
  • गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • कन्या मध्य विद्यालय, कचहरी रोड
  • प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम
  • श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, जितवारपुर
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर
  • श्री सुंदर उच्च विद्यालय, मुक्तापुर
  • अपग्रेडेड उच्च विद्यालय, धुरलख
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंभुपट्टी
  • जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, आधारपुर
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर (कल्याणपुर)
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारी
  • जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित एक अन्य परीक्षा केंद्र

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago