Samastipur

पवन एक्सप्रेस में सीट को लेकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट, ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर GRP में पीड़ित परिवार ने कराया मामला दर्ज

समस्तीपुर : पवन एक्सप्रेस में सोमवार को सकरी और दरभंगा स्टेशन के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट की गई। घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। मामले में रेल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मधुबनी जिले के लोहा कपासिया निवासी रंजीत पाठक ने बताया कि वह परिवार के साथ मुंबई जा रहे थे। उनका टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण परिवार की महिलाओं को महिला कोच में बैठाया गया था।

इसी दौरान सीट को लेकर वहां मौजूद कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि उनकी पत्नी संगीता पाठक के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र शरद पाठक पर बेल्ट से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर दरभंगा स्टेशन पर रेल पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। समस्तीपुर पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने रेल थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद एक अन्य युवक को भी समस्तीपुर रेल पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

7 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

17 घंटे ago