समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य 15 अगस्त से पहले रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन बहाल करना है। उन्होंने बताया कि अब तक सभी कार्य तय समय-सारिणी के अनुसार चल रहे हैं और प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हो रही है।
समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, SDO दिलीप कुमार ने किया निरीक्षण, एजेंसी को तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य…
।#Samastipur #DistrictAdministration @DM_Samastipur pic.twitter.com/7y9kJWL37s— Samastipur Town (@samastipurtown) July 14, 2026
निर्माण एजेंसी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अब तक पुल के सभी एक्सपेंशन जॉइंट को हटा लिया गया है। इसके अलावा ओवरब्रिज के दो स्लैब उठाकर उनके नीचे लगे बेयरिंग को सफलतापूर्वक बदल दिया गया है। एसडीएम ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा तय समय के भीतर पुल को चालू करना है।

