समस्तीपुर : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और उनकी सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है. रेलवे द्वारा पहले से चलाई जा रही विभिन्न स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. समस्तीपुर रेल मंडल से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार. अब इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन नई विस्तारित तिथि तक किया जाएगा. जिससे दिल्ली. मुंबई. गुजरात और उत्तर प्रदेश जाने वाले रेल यात्रियों को टिकट कंफर्मेशन में काफी सहूलियत होगी.
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार. बिहार से नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली कई लोकप्रिय ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है. गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 31.07.26 तक और वापसी में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 01.08.26 तक प्रतिदिन चलेगी. इसी तरह. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन 31.07.26 तक और गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन 01.08.26 तक रोजाना किया जाएगा. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219) 31.07.26 तक हर शुक्रवार और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05220) 01.08.26 तक हर शनिवार को पटरी पर दौड़ेगी.
इसके अलावा सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 31.07.26 तक (शुक्रवार व रविवार) और गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 02.08.26 तक (रविवार व मंगलवार) चलेगी. सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (05575) 28.07.26 तक प्रत्येक मंगलवार और इसकी वापसी ट्रेन (05576) 30.07.26 तक हर गुरुवार को चलेगी. गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए उधना-मधुबनी स्पेशल (09045) 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार और मधुबनी-उधना स्पेशल (09046) 27.07.26 तक हर सोमवार को चलेगी. साथ ही उधना-झंझारपुर (09047) और झंझारपुर-उधना (09048) स्पेशल भी क्रमशः 26 और 27 जुलाई 2026 तक अपनी सेवाएं देती रहेंगी.
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…