समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27 जुलाई से जिलेभर में चल रही ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सदर एसडीओ राकेश कुमार के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद जिला मोटर व्यवसायी संघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएफसी के अधिकारियों पर ट्रक संचालकों से कथित लूट-खसोट और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए 27 जुलाई से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार किया गया था। इसके कारण जिले के विभिन्न गोदामों से खाद्यान्न की लोडिंग प्रभावित रही।
शुक्रवार को सदर एसडीओ की पहल पर हुई बैठक में बीएसएफसी के जिला प्रबंधक, संबंधित अभिकर्ता और जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। एसडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त कर दी। बैठक में संघ के सचिव राजबाला राय समेत उमेश राय, सुनील राय, लालू कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…