Samastipur

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक दामाद ने अपने ही ससुर पर तेजधार हथियार से हमला कर गला काट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान बनधारा रुपौली गांव निवासी बीजो दास के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी उनके दामाद जितेंद्र दास पर लगा है।

परिजनों के अनुसार बीजो दास की पुत्री और जितेंद्र दास के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ था। कुछ दिन पहले बीजो दास अपनी बेटी को उसके ससुराल से वापस मायके ले आए थे। उन्होंने दामाद को अपने व्यवहार में सुधार करने की सलाह भी दी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाने की तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि रविवार रात जितेंद्र दास ससुराल पहुंचा। इस दौरान बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से बीजो दास के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीजो दास को स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। देर रात उसके चांदचौर स्थित घर पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार मिला। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सदर SDPO-1 सह ASP का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

9 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

15 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago