Samastipur

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बीती रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक शादीशुदा युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और घंटों चली चर्चा के बाद पंचायत के फैसले पर दोनों की शादी करा दी गई। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान महिला का वर्तमान पति भी मौके पर मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले सिंघिया खुर्द स्थित एएनएम कॉलेज में नर्सिंग कोर्स में दाखिला लिया था। इसी दौरान कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और करीब छह महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बताया जाता है कि मनोहर पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इधर, अनुराधा का ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्नालाल यादव से भी वर्षों पुराना प्रेम संबंध था। पन्नालाल भी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।

बताया जाता है कि अनुराधा और पन्नालाल की पहचान करीब 10 वर्ष पहले खगड़िया के एक स्कूल में हुई थी, जहां पन्नालाल शिक्षक थे और अनुराधा पढ़ाई करती थीं। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। बाद में पन्नालाल की शादी हो गई और वह अपने गांव लौट आया, लेकिन दोनों का संपर्क पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। बीती रात पन्नालाल अनुराधा से मिलने उसके गांव पहुंचा था। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

पंचायत में लंबी चर्चा के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद अनुराधा के पति मनोहर कुमार की मौजूदगी में अनुराधा और पन्नालाल की शादी करा दी गई। घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में पंचायत के निर्णय की कानूनी वैधता और पहले से हुए वैवाहिक संबंधों की स्थिति को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

13 मिनट ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

7 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

8 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

8 घंटे ago