Samastipur

समस्तीपुर की महिला से साढ़े 13 लाख की साइबर ठगी मामले में दो युवक गिरफ्तार, वाट्सएप पर दोस्ती कर लंदन निवासी बताकर ठगा

समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने दो युवकों को पटना से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि इस मामले की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर से भी की जा रही थी। मुख्यालय की साइबर स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए पटना से दो युवकों को हिरासत में लेकर समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस को सौंपा है। फिलहाल दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि पूछताछ के दौरान दोनों के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साइबर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। दोनों अभियुक्त अन्य कई मामलों में भी आरोपी हो सकते हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है की ताजपुर थाना क्षेत्र के भैरोखड़ा गांव निवासी रंजू देवी ने 26 मई को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि मार्च 2025 के आसपास उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से अमन नामक युवक से संपर्क हुआ। उसने खुद को लंदन में रहने वाला और मूल रूप से झारखंड का निवासी बताया तथा बातचीत के दौरान महिला का विश्वास जीत लिया। एफआईआर के अनुसार आरोपी ने पहले पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये मंगवाए। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसने, अपहरण होने और अन्य बहाने बनाकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार पैसे की मांग की।

महिला ने विश्वास में आकर 13 लाख 30 हजार 200 रुपये से अधिक की राशि विभिन्न खातों और नंबरों पर भेज दी। बाद में खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद समस्तीपुर साइबर थाना में व प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई होगी। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

3 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

3 घंटे ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

4 घंटे ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

13 घंटे ago

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

16 घंटे ago