Samastipur

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में 27 जुलाई की सुबह हुआ दर्दनाक हादसा महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही और धोखे की खौफनाक कहानी है. संयुक्त जांच रिपोर्ट ने विद्युत विभाग के अंदर जारी गैर-जिम्मेदाराना रवैये की जो परतें खोली हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं. कनीय और सहायक विद्युत अभियंता की जांच में यह खौफनाक सच सामने आया है कि स्विचबोर्ड ऑपरेटर रवि रंजन कुमार की घोर लापरवाही और बोले गए एक ‘झूठे शटडाउन’ ने एक होनहार मानवबल राहुल कुमार की जान ले ली.

शटडाउन रजिस्टर में ‘शून्य’ प्रविष्टि, मौके पर परोसा गया मौत का भ्रम 

जांच रिपोर्ट की परतें उधड़ते ही विभागीय सिस्टम की बदहाली बेनकाब हो गई. 27 जुलाई की सुबह करीब 09:15 बजे डीसीआर फीडर का फ्यूज उड़ने की खबर पर मानवबल राहुल कुमार अपनी फर्ज की बलिवेदी पर तैनात हुए. वहां मौजूद ऑपरेटर रवि रंजन ने उन्हें फीडर का शटडाउन होने की हरी झंडी दी. राहुल ने ऑपरेटर के उस एक शब्द पर विश्वास किया और पोल पर चढ़ गए. पर उन्हें क्या पता था कि ऑपरेटर ने रजिस्टर में शटडाउन दर्ज ही नहीं किया था. सुबह 09:50 बजे जैसे ही राहुल ने तार को छुआ, 11 हजार वोल्ट के तेज करंट ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया.

हादसे के बाद फरार हुआ ऑपरेटर, अधीक्षण अभियंता ने कसा शिकंजा:

फोन बंद कर ऑपरेटर गायब: बेगुनाह राहुल की मौत के बाद अपनी गर्दन फंसती देख दोषी ऑपरेटर रवि रंजन कुमार अपना मोबाइल बंद कर मौके से फरार हो गया है.

कड़े एक्शन की सिफारिश: विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने अधीक्षण अभियंता को खत लिखकर दोषी ऑपरेटर पर सख्त से सख्त विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है.

मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता: घटना की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ई. गौरव कुमार ने चीनी मिल चौक स्थित PSS पहुंचकर रजिस्टर को खंगाला और सभी पीएसएस के अधिकारियों को शटडाउन में किसी भी तरह का छल या लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी.

यह भी पढ़ें : मानव बल की करंट से मौ’त मामले में पिता के आवेदन पर नगर थाने ने दर्ज की प्राथमिकी

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago