Samastipur

समस्तीपुर में 12 सीओ-4 सीडीपीओ और 6 BDO बदले, अनिल होंगे नये कल्याण पदाधिकारी तो वहीं अभिषेक होंगे नये ट्रैफिक DSP

समस्तीपुर : जिले में प्रशासनिक पदाधिकारी का तबादला का दौर जारी है। इसमें छह प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, चार प्रखंडों की सीडीपीओ और 12 अंचलों के अंचलाधिकारी का तबादला विभाग द्वारा किया गया है। इसके अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी के रिक्त पद पर भी तैनाती की गई है। साथ ही भू-अर्जन कार्यालय में आरओ सह कानूनगो की तैनाती हुई है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, समस्तीपुर स्थापना और मध्याह्न भोजन योजना के DPO बदले

इन अंचलों में नए सीओ पदस्थापित :

जिन अंचलाधिकारी का तबादला किया गया है, उसमें रोसड़ा, पूसा, सिंधिया, शिवाजीनगर और विभूतिपुर शामिल है। जबकि, इससे पांच दिन पूर्व सात अंचलाधिकारी का तबादला किया गया था। अब, इन सभी जगहों पर नए सीओ की तैनाती कर दी गई है। इसमें रोसड़ा में सुमित कुमार, पूसा में वागीशा प्रियदर्शी, सिंघिया में मोनी कुमारी, शिवाजीनगर में अम्बपाली यादव, विभूतिपुर में चन्द्रशेखर, पटोरी में सकलदेव कुमार, जितवारपुर में आदित्य शंकर, दलसिंहसराय मो जमशेद, उजियारपुर में अभिषेक आनंद, मोहनपुर में संतोष कुमार, मोहिउद्दीननगर में विवेक कुमार सिंह और खानपुर में प्रिया आर्यणी नई सीओ होगी। वहीं, जिला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में नाजनी अकरम को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसी तरह से भोला को जिला भू अर्जन कार्यालय में आरओ सह कानूनगो के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, कल्याणपुर विभाग ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि कल्याण पदाधिकारी के निलंबन के बाद से यह पद रिक्त था।

नए बीडीओ और सीडीपीओ :

जितवारपुर प्रखंड के नए बीडीओ दीनबंधू दीवाकर होंगे। इसी तरह से शिवाजीनगर में विरेंद्र सिंह, कल्याणपुर में अरविंद कुमार, वारिसनगर में आमना वासी, रोसड़ा में ममता कुमारी और बिथान में बबलु कुमार नए बीडीओ होंगे, जबकि पूसा सीडीपीओ के रूप में अंशूवाला, दलसिंहसराय में विभा कुमारी, वारिसनगर में सुशीला कुमारी, सरायरंजन में कामनी कुमारी की तैनाती की गई है।

अभिषेक को ट्रैफिक डीएसपी की कमान :

प्रशासनिक स्तर के साथ ही पुलिस विभाग के डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इसमें जिले के एक डीएसपी शामिल है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज का तबादला किया गया है। उन्हें मुख्यालय भेजा गया है, जबकि उनकी जगह अब मुंगेर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 67वीं बैच के डीएसपी अभिषेक चौबे की तैनाती की गई है। अभिषेक के कंधों पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

3 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

4 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

4 घंटे ago

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

22 घंटे ago