शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, समस्तीपुर स्थापना और मध्याह्न भोजन योजना के DPO बदले

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षा सेवा के क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा (RDDE), संयुक्त सचिव, उप सचिव, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) समेत कई अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल के तहत छह प्रमंडलों में नए RDDE की नियुक्ति की गई है, जबकि कई जिलों को नए जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मिले हैं.
शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, अमित कुमार को पटना प्रमंडल का RDDE (Regional Deputy Director, Education) बनाया गया है. वहीं संजय कुमार चौधरी को मगध प्रमंडल, समर बहादुर सिंह को तिरहुत प्रमंडल, सुभाष कुमार गुप्ता को भागलपुर प्रमंडल, सईद अंसारी को कोशी प्रमंडल और संजय कुमार को सारण प्रमंडल का क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा नियुक्त किया गया है.

कई जिलों में बदले गए जिला शिक्षा पदाधिकारी :
शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं. जारी आदेश के मुताबिक सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद, अमरेंद्र कुमार पांडेय को गोपालगंज, दुर्गा यादव को शिवहर, योगेश कुमार को पटना, धनंजय कुमार पासवान को जमुई, दयाशंकर को औरंगाबाद तथा साहेब आलम को अररिया का जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला किया गया है। शिक्षा विभाग ने RDDE, संयुक्त सचिव, उप सचिव, DEO और DPO स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. समस्तीपुर के DPO (स्थापना) कुमार सत्यम को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाकर मधुबनी भेजा गया है. वहीं DPO (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ कार्यक्रम पदाधिकारी बनाकर गया भेजे गये.

6 प्रमंडलों के नए RDDE :
- पटना – अमित कुमार
- मगध – संजय कुमार चौधरी
- तिरहुत – समर बहादुर सिंह
- भागलपुर – सुभाष कुमार गुप्ता
- कोशी – सईद अंसारी
- सारण – संजय कुमार

इन जिलों को मिले नए DEO :
- पटना – योगेश कुमार
- जहानाबाद – सुरेंद्र कुमार
- गोपालगंज – अमरेंद्र कुमार पांडेय
- शिवहर – दुर्गा यादव
- जमुई – धनंजय कुमार पासवान
- औरंगाबाद – दयाशंकर
- अररिया – साहेब आलम


