समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से समूह लोन की राशि निकालकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव निवासी मोहम्मद सोहैब की पत्नी शमा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शमा खातून ने एसबीआई शाखा से समूह ऋण की राशि निकाली थी। बैंक परिसर में उनके पति मोहम्मद सोहैब रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

बैंक से बाहर निकलते ही पहले से बिना नंबर की बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश सड़क किनारे खड़े मिले। तभी एक बदमाश ने मोहम्मद सोहैब के पास पहुंचकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाते हुए कहा कि इसमें एक लाख रुपये हैं और आपके 50 हजार रुपये कम हैं, पहले इन्हें गिन लीजिए। जैसे ही सोहैब बंडल देखने लगे, बदमाश उनके हाथ से 50 हजार रुपये लेकर अपने दोनों साथियों के साथ बिना नंबर की बाइक से कल्याणपुर गांव की ओर फरार हो गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150