समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गोपालपुर वार्ड-3 निवासी शंकर चौधरी के 9 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह स्थानीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, अंकित को एक दिन पहले तेज बुखार था, जिसके कारण वह स्कूल नहीं गया। घर पर उसे पेरासिटामोल की दवा दी गई, लेकिन तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने गांव के एक कथित ग्रामीण डॉक्टर को घर पर बुलाया।
आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही मिनट बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और उसके हाथ अकड़ने लगे। घबराए परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अतुल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता शंकर चौधरी का आरोप है की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इधर घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों का बयान लेकर कल्याणपुर थाने को रिपोर्ट भेजी गयी है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…