Samastipur

समस्तीपुर में झारखंड के युवकों के होटल से 8 लाख के कैमरे, ड्रोन व महंगे उपकरण चोरी; प्री-बुकिंग के नाम पर 4 वीडियोग्राफरों को बुला सामान चुराया

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार वीडियोग्राफरों का करीब 8 लाख रुपये मूल्य का कैमरा, ड्रोन, लेंस, गिंबल समेत अन्य महंगे उपकरण चोरी हो गए। पीड़ित वीडियोग्राफरों ने मामले को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है। पीड़ितों ने होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची कल्याणपुर हटिया निवासी मंगा उरांव के पुत्र अमरजीत उरांव, संजय महतो के पुत्र करण महतो, मैतन लाकड़ा के पुत्र पवन लाकड़ा और यदु लोहरा के पुत्र जोतिश कुमार शादी समारोह की वीडियो शूटिंग के लिए झारखंड से समस्तीपुर आए थे। यह सभी झारखंड में अपना स्टूडियो चलाते है, और बुकिंग होने पर अलग-अलग जगहों पर जाकर शुटिंग करते हैं।

पीड़ितों का कहना है कि 15 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्री-बुकिंग की थी और 16 जुलाई को एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये यूपीआई से भेजे थे। इसके बाद 18 जुलाई को सभी मोर्या एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर पहुंचने पर पवन कुमार दुबे नाम का युवक उनसे स्टेशन पर मिला और कहा की पहले फ्रेश हो जाओ तब हमलोग शुटिंग पर चलेंगे। पवन कुमार दुबे सभी को लेकर स्टेशन रोड स्थित होटल आर्या पहुंचा, जहां कमरा नंबर 206 और 207 में ले गया।

फ्रेश होने के बाद सभी लोग अपने उपकरण को कमरे में रखकर व रूम लाॅक कर नाश्ता करने बाहर निकले। लौटने पर कमरे से कैमरे, ड्रोन, लेंस, गिंबल सहित अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़ितों को आशंका है कि इस घटना में होटल के कुछ कर्मचारियों की भी संलिप्तता हो सकती है। वीडियोग्राफरों ने पुलिस से होटल का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच करने, फोन करने वाले अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago