Samastipur

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7 जुलाई को प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी कुमार के डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी तीन कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आपसी वर्चस्व और शराब तस्करी को लेकर प्रभात और गिरफ्तार आरोपी के बीच लड़ाई चल रही थी। इसकी को लेकर प्रभात की हत्या गोली मार कर की गई है। पुलिस ने पूर्व में नामजद एक आरोपी रमन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

उन्होंने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छेठ बखरी गांव के गुलाब राय, चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी का मो. अहमद उर्फ बाबा और वैनी थाना क्षेत्र के रेपुरा के शशि रंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के उपर 25-25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश था। एसपी ने बताया कि गुलाब पर कल्याणपुर थाने में सात और चकमेहसी थाने में दो मामला दर्ज है। जिसमें आर्म्स एक्ट, हत्या आदि मामले है। वहीं चकमेहसी के अहमद पर कल्याणपुर, चकमेहसी, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, पियर आदि थाने में कुल 12 मामला दर्ज है। वहीं गोलू ठाकुर पर वैनी थाना में आर्म्स, शराब के तीन मामला दर्ज थे।

एसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों को समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगहों से दबोचा गया है। वहीं इसी वर्ष 21 अप्रैल को कल्याणपुर थाना क्षेत्र माधोपुर भुआल कब्रस्तिान के समीप चकमेहसी थाना क्षेत्र के भुसकौल गांव निवासी अमित कुमार उर्फ फेकन हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी मो. इकबाल अंसारी उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया है। इसपर भी 25 हजार रूपये का इनाम था। इस कांड में भी गुलाब राय व मो. अहमद शामिल था। गिरफ्तार करने वाली टीम में डीआईयू के कुलानन्द सिंह, चकमेहसी थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी, डीआईयू के अमित कुमार, प्रिंस कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

गुलाब से धंधे को लेकर हुआ था विवाद, अहमद से भी हैप्पी की हत्या के बाद चल रहा था विवाद :

एसपी ने बताया कि गुलाब और प्रभात वर्ष 2024 के नवंबर तक साथ में शराब धंधा करता था।उसके बाद शराब धंधे और स्थानीय कारणों से दोनो में अदावत चल रहा था। जबकि अहमद से उसके चचेरे भाई शमशेर उर्फ हैप्पी के हत्या के बाद से प्रभात से विवाद चल रहा था। जबकि शशि रंजन ठाकुर से शराब धंधे को लेकर विवाद था।उन्होंने बताया कि प्रभात की कई लोगों से विवाद था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जानकारी दी है। उसके आधार पर नामजद सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है। उन्होंने बताया कि हत्या में अलग-अलग तरह के ऑटोमेटिक पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। घटनास्थल पर बरामद पिस्टल और मैगजीन किसके गिरे थे उसकी जांच की जा रही है।

एसपी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

1 घंटा ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

2 घंटे ago