समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर कॉलेज के समीप एक आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मामले में आर्मी जवान के पिता देव नारायण सहनी ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका बड़ा पुत्र नमन सहनी इंडियन आर्मी में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह छुट्टी बिताने के बाद 9 जुलाई को वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। इसके बाद घर बंद था।
17 जुलाई को छोटे पुत्र पवन कुमार सहनी ने फोन कर बताया कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है।सूचना मिलने पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी, लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 55 इंच का करीब 70 हजार रुपये मुल्य का एलईडी टीवी, 45 हजार का होम थिएटर, कैमरे से डीवीआर, पीतल के 20 बर्तन, स्टील के पांच बर्तन, 10 साड़ियां तथा जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात समेत अन्य कीमती घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।
आर्मी जवान के पिता का कहना है कि चोरी की इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक आघात भी पहुंचा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका घर पहले भी चोरों के निशाने पर रहा है। वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 में भी इसी घर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से परिवार में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। घर लंबे समय से बंद था। पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…