समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ सूरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत कुमार ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया है कि पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर घटना के दिन अपने दोस्त चंदन सदा के साथ मिलकर साजिश के तहत बुलवाकर चाकू से मारकर लाश को शव छुपाने के उद्देश्य से लखनपुर बधार में मिट्टी के अंदर छिपा दिया था।

फिर घटना के दो-तीन बाद इसके परिवार के लोग लाश को उसी जगह ट्रैक्टर हैडरेरा के द्वारा गोलाकार गढ़ा खोदकर पॉलीथिन में बांधकर छिपा दिया गया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तारअभियुक्त की निशानदेही पर ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं अभियुक्त द्वारा घटना के समय उपयोग किए गए मोबाइल को भी जब्त किया गया है तथा उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त चाकू व मृतक के मोबाइल को नवटोल टांडा पोखर में फेंक देने की बात स्वीकार किया परंतु पोखर में खोजबीन किया गया। लेकिन बरामद नहीं हुई।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150