समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित एनएच-28 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रसीदपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप दो तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी पप्पू राय के 30 वर्षीय पुत्र विरजू कुमार तथा महनैया निवासी शंकर झा के 22 वर्षीय पुत्र भोला झा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में महनौया निवासी उमेश साह की 20 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी और पगड़ा निवासी उदगार राय के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जानकारी के अनुसार, विरजू कुमार और गौतम कुमार गांव के एक बुजुर्ग के निधन के बाद झमटिया मंजिल जा रहे थे। दूसरी ओर भोला झा और जुली कुमारी आरबी कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रसीदपुर के पास दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना और दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भोला झा के शव को बछवाड़ा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, जबकि विरजू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150